वॉलीबॉल लीग अस्मिता खेलों इंडिया वूमेंस की ट्रॉफी पर यूपी पुलिस ने जमाया कब्ज़ा
अस्मिता खेलों इंडिया वूमेंस वॉलीबॉल प्रतियोगिता लीग महाराणा प्रताप वॉलीबॉल अकादमी खरगापुर गोमती नगर लखनऊ में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को मुख्य मुकाबला महाराणा प्रताप खेल मैदान में खेला गया। जो कि,बेहद ही लोगो को पसंद आया और लोगो को पूरी मस्ती के साथ खेल को देखकर कर लुप्त उठाया।
lucknow
6:32 PM, Mar 30, 2026
Share:


अस्मिता खेलों इंडिया वूमेंस वॉलीबॉल लीग के ट्रॉफी पर यूपी पुलिस का कब्ज़ा सौ0
उत्तर प्रदेश। लखनऊ। अस्मिता खेलों इंडिया वूमेंस वॉलीबॉल प्रतियोगिता लीग महाराणा प्रताप वॉलीबॉल अकादमी खरगापुर गोमती नगर लखनऊ में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को मुख्य मुकाबला महाराणा प्रताप खेल मैदान में खेला गया। जो कि,बेहद ही लोगो को पसंद आया और लोगो को पूरी मस्ती के साथ खेल को देखकर कर लुप्त उठाया।
रोमांचक मैच को लेकर चर्चा
पहला सेमी फाइनल महाराणा प्रताप वॉलीबॉल अकादमी लखनऊ व एसएसबी लखनऊ के बीच रोमांचक मैच खेल गया। जिसमें पहला सेमी फाइनल मैच महाराणा प्रताप ने दोनों सेट 25-20 व 25-23 से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बना ली। द्वितीय सेमी फाइनल केडी सिंह स्टेडियम और यूपी पुलिस के बीच रोमांचक मैच हुआ। जिसमें यूपी पुलिस ने केडी सिंह स्टेडियम को लगातार दोनों से 25-22 व 25-21 से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मुख्य अतिथि बने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह
समापन के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुनील राव ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरित किया। फाइनल मैच महाराणा प्रताप व यूपी पुलिस के बीच हुआ। दोनों टीमें दमखम के साथ खेली जिसमें यूपी पुलिस ने दोनों सेट लगातार 25-23 और 25-21 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
कार्यक्रम में आए अतिथियो का स्वागत
कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र व माला पहनाकर फील्ड में स्वागत किया। फाइनल मुकाबले का रेफरी यश और राणा रहे। कार्यक्रम के सचिव भूपेंद्र सिंह उर्फ मनी ने सभी खिलाड़ियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरुण शुक्ला राष्ट्रीय खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन सचिव सुनील तिवारी एवं लखनऊ एसोसिएशन अध्यक्ष लाल कामेंद्र सिंह,सचिव संजय सिंह, कोष अध्यक्ष,टीएन मिश्र,हिमांशु सिंह, संजय राय,टीम मैनेजर हिमांशु सिंह, इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह उपस्थिति रहे।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर