लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट का तांडव,तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के चिलौली हार में एक हादसा होने की घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि, बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह तीन किसानों की साल भर की कड़ी मेहनत चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई। इस भीषण अग्निकांड में कस्बा निवासी महिपाल गौतम, नरेंद्र और संतराम की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है। जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
lucknow
1:50 PM, Apr 13, 2026
Share:


काकोरी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट की वजह करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के चिलौली हार में एक हादसा होने की घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि, बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह तीन किसानों की साल भर की कड़ी मेहनत चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई। इस भीषण अग्निकांड में कस्बा निवासी महिपाल गौतम, नरेंद्र और संतराम की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है। जिसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
खंभे से गिरी चिंगारी बनी काल
ग्रामीणों के मुताबिक, खेत के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खंभे से अचानक चिंगारियां गिरीं। फसल सूखी होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाते, तब तक आग तीनों खेतों में फैल चुकी थी।
आंखों के सामने जलती रही साल भर की कमाई
पीड़ित किसान महिपाल गौतम, नरेंद्र और संतराम ने भारी मन से बताया कि, उनकी साल भर की मेहनत उनकी आंखों के सामने ही जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।वहीं किसानों ने पूरी तरीके से चौधरी खेड़ा एफसीआई पावर हाउस के अधिकारियों पर आरोप लगाया है।घटना के बाद से किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर