T - 20 कप पर पाकिस्तान टीम की हार पर भारत टीम का जबरदस्त रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में भारतीय टीम ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है और दिल्ली पुलिस ने भी अपने खास अंदाज में सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए पाकिस्तान की हार पर तंज कसा है। भारत की टीम की जीत को लेकर भारतवासियो में उत्साह का माहौल है।
delhi
1:10 PM, Feb 16, 2026
Share:


Photo by- google
उत्तर प्रदेश।दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में भारतीय टीम ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है और दिल्ली पुलिस ने भी अपने खास अंदाज में सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए पाकिस्तान की हार पर तंज कसा है। भारत की टीम की जीत को लेकर भारतवासियो में उत्साह का माहौल है।
सोशल मीडिया और प्रशंसकों का माहौल
पाकिस्तान की करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर टूटे हुए टीवी और पाकिस्तानी टीम की रणनीति से जुड़े मीम्स की भरमार हो गई है।भारतीय समर्थकों ने जीत की खुशी में सड़कों पर उतरकर और डांस वीडियो साझा कर पड़ोसी देश की टीम का मजाक उड़ाया।इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब 8-1 हो गया है।
सड़क सुरक्षा के बहाने पुलिस ने कसा तंज
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक रचनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें सड़क सुरक्षा और मैच के घटनाक्रम को जोड़ते हुए लिखा है कि, "गलत जगह यू — टर्न लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे"। इस पोस्ट के जरिए पुलिस ने वाहन चालकों को गलत तरीके से यू-टर्न लेने के खतरों के प्रति आगाह किया, साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उन फैसलों पर भी चुटकी ली जहाँ उन्होंने पहले भारत के खिलाफ खेलने से मना किया और फिर अपना फैसला बदला। यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और भारतीय प्रशंसकों ने पुलिस की इस हाजिरजवाबी की खूब सराहना की।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर