लखनऊ के BKT क्षेत्र मे दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित कर रहा न्याय की मांग
लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठवारा चौकी से एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि,4 अप्रैल से पीड़ित महिला और घायल अली अहमद न्याय के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।इस घटना में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जिसकी वजह से स्थानीय निवसियों में भारी आक्रोश देखने में मिला है।
lucknow
2:16 PM, Apr 9, 2026
Share:


दबंगों ने तोड़ दिया हाथ पीड़ित थाने के लगा रहा चक्कर सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना की कठवारा चौकी क्षेत्र से एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। यहां पर दबंगों ने पीड़ित की इतनी पिटाई कर दी कि,उसका हाथ तीन जगह से टूट गया। मेडिकल में हाथ टूटने की पुष्टि के बावजूद बख्शी का तालाब पुलिस पीडित का केस दर्ज करने में टाल मटोल कर रही है। वही घायल पीडित 4 अप्रैल से न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।इस घटना में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जिसकी वजह से स्थानीय निवसियों में भारी आक्रोश देखने में मिला है।
शौच के लिए गई युवती का पीछा करने वालों का विरोध पर पिटाई
बताया जा रहा है कि,शौच के लिए गई युवती का पीछा करने और हाथ पकड़ने के विरोध पर हुई हाथ पाई के दौरान पीड़ित ने बीच-बचाव किया। इस दौरान पीडित अली अहमद पर 'गोलू'ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। अली अहमद को इतना पीटा कि उसका दाहिना हाथ तीन जगह से टूट गया। मेडिकल रिपोर्ट को देखकर भी पुलिस घटना को नजर अंदाज कर रही है।इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से बवाल मचा हुआ है।
कठवारा चौकी प्रभारी शशि प्रकाश सिंह दे रहे आरोपियों का साथ
पीड़ितों का आरोप है कि,बख्शी का तालाब थाना के कठवारा चौकी पर प्रभारी शशि प्रकाश् सिंह आरोपियों का साथ दे रहे है। इसलिए पीड़ित की लिखित शिकायत पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। चौकी प्रभारी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं बख्शी का तालाब कोतवाली में प्रार्थनापत्र देने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ने की खबरें लगातार आ रही हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का भाव है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर