ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शनUP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन
बड़ी खबर/न्यूज़/no need to queue gas cylinder will reach home cm yogi

लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर - सीएम योगी

देशभर में रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की मुश्किलो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से खुद मिलकर उनकी मुश्किलो का हल करने का आश्वासन दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि, रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है, निर्धारित समय पर बुकिंग कराएं, सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा।

gorakhpur

3:09 PM, Mar 26, 2026

Share:

लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर - सीएम योगी
logo

संकेतिक फोटो सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर।  देशभर में रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की मुश्किलो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से खुद मिलकर उनकी मुश्किलो का हल करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि, रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है, निर्धारित समय पर बुकिंग कराएं, सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। इसी तरह आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं, फिलिंग सेंटरों पर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ लोग अफवाहें फैला कर राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं, अव्यवस्था फैलाना चाह रहे हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

अफवाहों पर ध्यान न दें, आवश्यकता पड़ने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं

मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, गल्फ वॉर के पहले अगर किसी के घर रसोई गैस का सिलेंडर एक महीने चलता था, तो वह आज पांचवें या छठे दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं, आपकी बारी आने पर रसोई गैस आपके घर तक पहुंच जाएगी। सरकार ने सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जैसे पहले गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी होती थी, वैसे ही अब भी होगी। इसके लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। पेट्रोल-डीजल लेने तभी जाएं, जब आवश्यकता हो, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

कुछ लोग अफवाहों के जरिए खराब करना चाहते हैं राज्य का माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि, अगर हम उतावलेपन में आकर किसी अफवाह में, दुष्प्रचार के चक्कर में पड़ते हैं तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे। हमको यह सतर्कता रखनी होगी। हमें अपने राष्ट्रीय नेतृत्व पर विश्वास रखकर धन्यवाद देना चाहिए कि भारत में सबकुछ अच्छा है। उत्साहपूर्वक उत्सव मनाए जा रहे हैं। नवरात्रि के कार्यक्रम हो रहे हैं। कल रामनवमी है, कल 12 बजे रामजन्मभूमि पर सूर्य भगवान भी भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे।

वैश्विक संकट के बीच संयम व सहयोग जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ईरान-अमेरिका/इज़राइल युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित है। दुनिया में हाहाकार, अराजकता, अव्यवस्था है, लेकिन भारत के अंदर हम प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में बेखौफ व सुरक्षित हैं, विकास यात्रा को भी बढ़ा रहे हैं। लेकिन, यह युद्ध लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा। हमको भी मानसिक रूप से तैयार होना होगा। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना होगा। जब आपत्ति या चुनौती आती है तो उसका मुकाबला करने के लिए हर व्यक्ति को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है। जब हम किसी भी राष्ट्रीय मुद्दे पर सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। देशहित में अगर सरकार ने कोई कदम उठाया तो हम उसके लिए खुद को तैयार करेंगे।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.