इकाना स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के सफल आयोजन हेतु लखनऊ पुलिस की कड़ी नजर
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैचों के सफल आयोजन हेतु लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा और यातायात की चाक-चौबंद की व्यवस्था है। बताया जा रहा है कि, संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने आगामी मैचों के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और व्यवस्थाओं की जानकारी दी है।
lucknow
6:13 PM, Mar 31, 2026
Share:


इकाना स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के सफल आयोजन हेतु लखनऊ पुलिस की कड़ी नजर सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैचों के सफल आयोजन हेतु लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा और यातायात की चाक-चौबंद की व्यवस्था है। बताया जा रहा है कि, संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने आगामी मैचों के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और व्यवस्थाओं की जानकारी दी है।
सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था
स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा के लिए तीन स्तर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।मैचों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, जिसमें नागरिक पुलिस के साथ-साथ पीएसी और विशेष इकाइयां भी शामिल होंगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी तैनाती के क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग रंगों के जॉब कार्ड दिए गए हैं ताकि प्रबंधन सुचारू रहे।पूरे स्टेडियम क्षेत्र और प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से 24x7 निगरानी रखी जा रही है।
यातायात प्रबंधन और डायवर्जन
मैच के दौरान शहीद पथ पर यातायात का दबाव कम करने के लिए भारी वाहनों, बसों और कमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहनों को किसान पथ की ओर डायवर्ट किया गया है। साथ ही, अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो की ओर जाने वाला मार्ग दर्शकों के अलावा अन्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।केवल वैध पार्किंग पास वाले वाहनों को ही स्टेडियम परिसर के अंदर प्रवेश मिलेगा। अन्य दर्शकों के लिए स्टेडियम के बाहर पूर्व-निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।सामान्य नागरिकों को असुविधा से बचने के लिए अर्जुनगंज/कैंट मार्ग या किसान पथ का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
बताया जा रहा है कि, मैच शुरू होने से करीब 3 घंटे पहले स्टेडियम के गेट खोल दिए जाएंगे।स्टेडियम के भीतर बोतल, सिक्के, पावर बैंक, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ और किसी भी प्रकार के हथियार ले जाना पूरी तरह वर्जित है।बिना वैध टिकट या क्रेडेंशियल के किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम के पास जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।संयुक्त पुलिस आयुक्त ने अपील की है कि, दर्शक और आम नागरिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण मैच का आनंद लें।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर