ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शनUP - गाजियाबाद में निवेश के नाम पर डॉक्टर समेत दो से ठगे 34.25 लाख रुपये, केस दर्जUP - गाजियाबाद में युवक की मौत मामले में डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोपUP - गाजियाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में परिवहन मंत्री के सामने उठा स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग का मुद्दाUP - गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टी मनाने मामा के घर आई किशोरी लापताUP - गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौतUP - गाजियाबाद में सोम बाजार में गोली चलाने वाले दो गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में बुजुर्ग के हत्यारोपी बेटे की तलाश में धूल फांक रही पुलिसUP - गाजियाबाद में घर से लापता मासूम का मिला शव, मामा पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपUP - गाजियाबाद में शादी तय होने पर छोड़ा घर, कहा- जितना खर्च किया दे दूंगीUP - गाजियाबाद में हेरिटेज रन में एलआर कॉलेज के छात्र ने पूरी की हाफ मैराथॉन UP - नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन
बड़ी खबर/न्यूज़/governor anandiben patel and cm yogi inaugurated the new building of adarsh secondary school

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का किया उद्घाटन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन भवन लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया और "हमारा जन भवन" नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और चालक को जन भवन लखनऊ स्कूल की नई बस की चाबी सौंपी गई।

lucknow

12:22 PM, Apr 13, 2026

Share:

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का किया उद्घाटन
logo

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का किया उद्घाटन सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जनभवन के 5.17 करोड़ रुपये से निर्मित नवीन भवन का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने इस अभिनव प्रयास के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। प्रयास करने से सभी कार्य होते हैं। परिश्रमी व्यक्ति ही अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होता है। इस अवसर पर अतिथियों ने 'हमारा जनभवन' पुस्तक का विमोचन भी किया और विद्यालय की प्रधानाचार्या व चालक को स्कूल बस की चाबी प्रदान की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, अमन्त्रमक्षरं नास्ति, नास्ति मूलमनौषधम्। अयोग्यः पुरुषः नास्ति, योजकः तत्र दुर्लभः।। अर्थात कोई भी अयोग्य नहीं है। जैसे कोई अक्षर अयोग्य नहीं है, हर अक्षर में मंत्र और हर वनस्पति में औषधि बनने की ताकत है। वैसे ही हर मनुष्य में योग्य बनने का सामर्थ्य है, लेकिन उसके लिए योजक चाहिए। शिक्षा के लिए राज्यपाल ने योजक के रूप में मॉडल प्रस्तुत किया है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद इससे प्रेरणा प्राप्त कर सकती हैं। यह उदाहरण हर एक क्षेत्र में प्रस्तुत किया जा सकता है।

सीएम ने बच्चों को दिया वैद्य जीवक का उदाहरण

सीएम योगी ने बच्चों के समक्ष वैद्य जीवक का उदाहरण देते हुए कहा कि, उन्होंने आयुर्वेद में पहचान बनाई। तक्षशिला में शिक्षा अर्जित करने के बाद गुरु से आज्ञा लेने गए और कहा कि मैं वापस अपने देश-घर जाना चाहता हूं। इस पर गुरु ने कहा कि पहले परीक्षा देनी होगी। वन में जाओ और ऐसी वनस्पति ढूंढकर लाओ, जिसमें औषधीय गुण न हो। जीवक ने तक्षशिला के वन में जाकर कई दिनों तक निवास किया और वापस आकर गुरु से कहा कि ऐसी कोई भी वनस्पति नहीं है, जिसमें औषधीय गुण न हो।

शिक्षण संस्थान का आदर्श मॉडल बना नया भवन

सीएम योगी ने नवनिर्मित विद्यालय भवन की तारीफ करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि.,उन्हें यहां शिक्षण संस्थान का आदर्श मॉडल प्राप्त हो रहा है। इस मॉडल को कहीं भी प्रस्तुत कर सकते हैं। जैसा हम प्रस्तुत करते हैं, लोग उसी रूप में अंगीकार भी करेंगे। वर्तमान व भविष्य की पीढ़ी किस प्रकार के संस्थानों में शिक्षा अर्जित कर रही है, यह भी देखना पड़ेगा। भवन अच्छा है तो उसके अनुरूप वहां शिक्षा का माहौल बनाने में भी मदद मिलेगी। प्राकृतिक वातावरण में अपग्रेडेशन के साथ शिक्षा सर्वसमावेशी विकास का मॉडल बन सके, माननीय राज्यपाल ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जनभवन में इसी अभिनव प्रयास को आगे बढ़ाया है। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा के अधिकारी इसे सीएम कंपोजिट विद्यालय के मॉडल के रूप में अंगीकार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग जनपदों से लोगों को बुलाकर इस विद्यालय का अवलोकन कराने को कहा।

4.70 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने दिए, शेष राशि सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई

सीएम योगी ने बताया कि 5.17 करोड़ रुपये से विद्यालय का यह भव्य भवन बना है। इसमें 4.70 करोड़ राज्य सरकार ने दिए, जबकि शेष राशि माननीय राज्यपाल के प्रयासों व सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने लैब, लाइब्रेरी, क्लासरूम की तारीफ की और कहा कि पहली बार जनभवन की टीम गणतंत्र दिवस की परेड में भागीदार बनी। अब यहां स्पोर्ट्स मीट होती हैं। यहां के बच्चे व विद्यालय विभिन्न गतिविधियों का केंद्र बन रहे हैं।

पब्लिक स्कूल जैसे बन सकते हैं सरकारी स्कूल

सीएम ने कहा कि हम अपने स्तर पर थोड़ा सा भी प्रयास करें तो सरकारी स्कूल को भी कॉन्वेंट-पब्लिक स्कूल की तर्ज पर प्रतिस्पर्धा योग्य बना सकते हैं। यह आदर्श माध्यमिक विद्यालय उस प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार कर रहा है। इस आदर्श माध्यमिक विद्यालय का भव्य भवन, अच्छी लैब, लाइब्रेरी, क्लास रूम व प्रांगण स्पष्ट उदाहरण है कि हम सरकारी विद्यालयों को भी इस रूप में आगे बढ़ा सकते हैं।

सीएम ने बच्चों के आत्मविश्वास को सराहा

मुख्यमंत्री ने विद्यालय के बच्चों की खूब तारीफ की और कहा कि यहां के बच्चे आत्मविश्वास से भरे हैं। जब वे अपनी बात कह रहे थे तो लगा उनका लक्ष्य बड़ा है। बच्चे भारत के स्पेस मिशन, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, अक्षर ज्ञान, स्मार्ट क्लास समेत अलग-अलग विषय़ों के बारे में बता रहे थे। सीएम ने शिक्षकों से कहा कि जब हम जानकारी देंगे तो बच्चों के मन में जिज्ञासा होगी। हम उन्हें लक्ष्य देंगे तो वे उसे प्राप्त करने के लिए कार्य करेंगे और यहीं से बच्चों के जीवन को सुधारने का क्रम प्रारंभ होता है। यहीं से वे आर्यभट्ट, वराहमिहिर, सुश्रुत, चरक, जगदीश चंद्र बसु, सीवी रमन बनेंगे। आर्यभट्ट ने शून्य व खगोल विज्ञान की अद्भुत अवधारणाएं दीं। खगोल शास्त्री वराहमिहिर ने आकाश के रहस्यों का पहली बार उद्घाटन किया। केवल आयुर्वेद ही नहीं, बल्कि एलोपैथी भी सुश्रुत को अपना आदर्श मानती है। चरक ने आयुर्वेद को विज्ञान का स्वरूप दिया। जगदीश चंद्र बसु ने विज्ञान में नए आयाम जोड़े। सभी वनस्पतियों में भी जीव का अंश है, यह बताया जेसी बसु ने। सीवी रमन ने प्रकाश का रहस्य बताया।

राज्यपाल ने बेसिक शिक्षा को दिया मॉडल

सीएम ने कहा कि राज्यपाल ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के रूप में उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा को नया मॉडल दिया है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद सीएम कंपोजिट व पीएम अभ्युदय विद्यालयों को इसी नवाचार व शोध के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगी। सीएम ने यहां पढ़ने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पहले यहां जो बेसिक स्कूल चलता था, उसमें बैंड, स्पोर्ट्स मीट, अच्छी यूनिफॉर्म, पर्याप्त शिक्षक, स्मार्ट क्लास, लैब व लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं नहीं थी, परंतु आज यहां सब कुछ उपलब्ध करा दिया गया है।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, राजभवन के विशेष कार्याधिकारी सुधीर एम बोबडे आदि मौजूद रहे।

कक्षाओं, स्पेस व कंप्यूटर प्रयोगशालाओं व पुस्तकालय का भी अवलोकन किया 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ आदर्श माध्यमिक विद्यालय जनभवन का अवलोकन किया। फिर कक्षाओं व लैब में पहुंचकर बच्चों से बातचीत भी की। सोमवार को विभिन्न परिधानों में विद्यालय पहुंचे बच्चों से सीएम ने महापुरुषों, उनकी वेशभूषा आदि के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल व मुख्यमंत्री जब कक्षाओं में पहुंचे तो बच्चों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कुछ बच्चों ने गुड मॉर्निंग सर, वंदे मातरम सर कहकर अभिवादन किया। सीएम विद्यालय में स्थापित सुनीता विलियम्स विलेज स्पेस लैब भी पहुंचे। यहां खुशी नामक बच्ची ने सीएम को अपने द्वारा बनाए गए मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने राज्यपाल के साथ अन्य बच्चों के मॉडल भी देखे, बच्चों से सवाल किए और उनकी हौसला अफजाई भी की। सीएम ने अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय व कंप्यूटर लैब का भी अवलोकन किया और इनके बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बच्चों के अनुरोध पर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। ओएसडी सुधीर एम बोबडे व अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों को विद्यालय की विशेषताओं से अवगत कराया।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.