अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते को भगवान ने दी मंजूरी,फिर क्यों परिवार की नजरो में गलत
अनु और आर्यवर्धन के बीच की दूरियां तेजी से बढती ही जा रही है। इन दोनो के बीच प्यार का रिश्ता हमेशा इन दोनो को एक दूसरे के साथ जोड़कर रखता है। अनु की शादी जब से तय हुई ,तब से आर्यवर्धन ने खुद को बर्बाद करने की कसम खा ली है। आर्यवर्धन खुद को और अपने काम को बेहद ही नुकसान पहुंचा रहा है। आर्यवर्धन की लाइफ से जब से अनु गई है तब से आर्यवर्धन की जिंदगी में अंधेरा छाया हुआ है।
lucknow
7:00 PM, Feb 16, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।अनु और आर्यवर्धन के बीच की दूरियां तेजी से बढती ही जा रही है। इन दोनो के बीच प्यार का रिश्ता हमेशा इन दोनो को एक दूसरे के साथ जोड़कर रखता है। अनु की शादी जब से तय हुई ,तब से आर्यवर्धन ने खुद को बर्बाद करने की कसम खा ली है। आर्यवर्धन खुद को और अपने काम को बेहद ही नुकसान पहुंचा रहा है। आर्यवर्धन की लाइफ से जब से अनु गई है तब से आर्यवर्धन की जिंदगी में अंधेरा छाया हुआ है। आर्यवर्धन की इस हालत को देखकर अनु के साथ उसके परिवार वाले और दोस्त भी बहुत दुखी हो गए है।
आर्यवर्धन को अनु को किसी और के साथ देखकर होती जलन
अनु की शादी को लेकर आर्यवर्धन को बहुत ही बडा झटक लग गया है। अनु को किसी और के साथ देखकर आर्यवर्धन को बहुत ही बुरा लगता है क्योकि,आर्यवर्धन ने अनु के साथ अपनी जिंदगी जीने के कई सपने सझाएं थे। जो कि,मीरा की वजह से टूट गए। अनु शिवरात्रि के मौके पर डॉक्टर मोहित के परिवार और अपने परिवार के साथ शिंव मंदिर जाती है। जहां पर आर्यवर्धन भी आया हुआ होता है। वहां पर अनु को पूजा करने के लिए बेलपत्र नही मिल रहे होते है और जो बचे कुचे बेलपत्र होते है वो भी आर्यवर्धन खरीद लेता है। जब अनु शिवलिंग के पास पूजा करने जाती है तब आर्यवर्धन वहां पर आकर उसके हाथो से स्पर्श कराकर बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ावा देता है।
अनु और आर्यवर्धन के हाथो हुई पूजा
यह सब अनु की मां देख रही होती है और रोकने जा रही होती है। लेकिन तभी वहां पर आकर सिद्धि माता अनु की मां को रोक देती है। जिसके बा आर्यवर्धन और अनु साथ में पूजा कर लेते है। उसके बाद अनु के पाप पूछते है तुम्हे बेलपत्र किसने दिए,तब अनु की बात को टाल देती है। जब वो लोग घर पर आते है तब अनु के पापा से पुष्पा सारी बात बताती है। अब देखने वाली बात होगी कि,क्या अनु के परिवार वाले इन दोनो के रिश्तो को लेकर भगवान का इशरा समझ पाते है या नहीं।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर