इस्राइली और अमेरिकी सेनाओं द्वारा तेहरान और पूरे ईरान में किए गए भीषण हमलें
इस्राइली और अमेरिकी सेनाओं द्वारा तेहरान और पूरे ईरान में किए गए भीषण हमलों की लहर में ईरानी पुलिस खुफिया प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल गुलामरेजा रजाइयान की मौत की पुष्टि हो गई है। यह हमला रविवारको जारी सैन्य अभियान का हिस्सा है। जिसे "ऑपरेशन रोअरिंग लायन" और "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" कोडनेम दिया गया है।
israeli
3:17 PM, Mar 1, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।इस्राइली और अमेरिकी सेनाओं द्वारा तेहरान और पूरे ईरान में किए गए भीषण हमलों की लहर में ईरानी पुलिस खुफिया प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल गुलामरेजा रजाइयान की मौत की पुष्टि हो गई है। यह हमला रविवारको जारी सैन्य अभियान का हिस्सा है। जिसे "ऑपरेशन रोअरिंग लायन" और "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" कोडनेम दिया गया है।
नेतृत्व पर बड़ा प्रहार
बताया जा रहा है कि,ईरानी समाचार एजेंसी 'तसनीम' और 'फ़ार्स' ने पुष्टि की है कि राष्ट्रीय पुलिस खुफिया केंद्र के प्रमुख जनरल रजाइयान शनिवार और रविवार को हुए हमलों के दौरान मारे गए।इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की भी मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया और अल जज़ीरा ने की है।जनरल रजाइयान के अलावा, ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह, सेना प्रमुख अब्दुल रहीम मौसवी, और आईआरजीसी कमांडर मोहम्मद पाकपुर के भी इन हमलों में मारे जाने की खबरें हैं।
ईरान की जवाबी कार्रवाई
इजरायली सेना ने तेहरान के "हृदय" पर हमला करने का दावा किया है, जिसमें करीब 200 लड़ाकू विमानों ने 500 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। तेहरान के सैय्यद खदान, वनक स्क्वायर और जम्हारी क्षेत्रों में भयानक विस्फोटों की सूचना मिली है। ईरान ने इसे "ऐतिहासिक अपराध" बताते हुए बदला लेने की कसम खाई है और दुबई व दोहा जैसे खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर