रामनवमी के अवसर पर 26 और 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित - योगी सरकार
योगी सरकार ने जनभावना और आस्था का सम्मान करते हुए रामनवमी के अवसर पर 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बताया जा रहा है कि,पहले केवल 26 मार्च को छुट्टी निर्धारित थी, लेकिन अब सरकार ने 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
uttar pradesh
4:49 PM, Mar 25, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश। योगी सरकार ने जनभावना और आस्था का सम्मान करते हुए रामनवमी के अवसर पर 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बताया जा रहा है कि,पहले केवल 26 मार्च को छुट्टी निर्धारित थी, लेकिन अब सरकार ने 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
निर्णय का कारण
अयोध्या सहित प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि दर्शनार्थियों को असुविधा न हो और सुरक्षा व यातायात प्रबंधन बेहतर बना रहे।इन दोनों दिनों में प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।
कोर्ट की छुट्टी में बदलाव
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी रामनवमी की छुट्टी में बदलाव किया है। अब अदालतों में 26 मार्च को सामान्य कार्य होगा और 27 मार्च को अवकाश रहेगा।26 और 27 मार्च के बाद शनिवार और रविवार होने के कारण प्रदेश में लगातार 4 दिनों का अवकाश हो गया है।इस वर्ष रामनवमी की तिथि को लेकर पंचांग में मतांतर था, जहाँ अष्टमी और नवमी के मेल के कारण 26 मार्च को गृहस्थों के लिए और उदया तिथि के अनुसार 27 मार्च को वैष्णव संप्रदाय के लिए उत्सव मनाना शुभ बताया गया है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर