ANTF बाराबंकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार
एएनटीएफ यूनिट बराबंकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, तस्करों के पास से 2.505 किलो0ग्राम0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 5 करोड रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, तस्कर के पास से 11,040 नगद रुपए बरामद किए गए हैं।
barabanki
2:25 PM, Apr 4, 2026
Share:


ANTF बाराबंकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। एएनटीएफ यूनिट बराबंकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, तस्करों के पास से 2.505 किलो0ग्राम0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 5 करोड रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, तस्कर के पास से 11,040 नगद रुपए बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में खुले कई नाम
तस्करों से पूछताछ करने पर पता चला है कि, वे दोनों आपस में रूपया लगाकर भारी मात्रा में अफीम खरीदते हैं तथा उसी अफीम से हेरोइन बनाते हैं एवं उसी हेरोइन को महंगे दामों में अलग-अलग ग्राहकों को बेचकर अधिक मात्रा में लाभ कमाते हैं तथा अपना खर्चा चलाते हैं आज भी इन लोगों के द्वारा हेरोइन बनाकर तैयारी की गई थी। जिसे बेचने हेतु ग्राहकों की तलाश में कुशीनगर आए थे कि, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। तस्करों से पूछताछ में काफी ज्यादा लाभदायक जानकारियां प्राप्त हुई है। जिसकी वजह फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए इस अपराध में जो लोग शामिल है। इसके अन्य सहयोगियों के विरोध भी जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई की जा रही है।
तस्करो की हुई पहचान
तस्करों की पहचान विनोद साहनी निवासी गोधरा थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार और राहुल कुमार निवासी गिद्धौर थाना गिद्धौर जनपद चतरा झारखंड के रूप में हुई। जिन्हें शुक्रवार गोपालगढ़ ओवर ब्रिज के पास नहर पुल के समीप सर्विस NH28, थाना जनपद कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सूरज सिंह, अरविंद कुमार सिंह,मनीष कुमार दुबे,वेद प्रकाश दुबे,आलोक सिंह,आदिल हाशमी, सुनील राय,अमरपाल, कृष्ण कुमार यादव शामिल है । इसके अलावा सहयोगी टीम में राहुल सिंह, मिथिलेश तिवारी, अर्जुन कुमार शामिल है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर