यूपी के सभी एक्सप्रेसवे और हाईवे आपस में होंगे कनेक्ट,बरेली-आगरा-झांसी-ललितपुर कॉरिडोर को मंजूरी
सरकार ने राज्य के एक्सप्रेसवे और हाईवे नेटवर्क को जोड़ने के लिए बरेली-आगरा-झांसी-ललितपुर कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना लगभग ₹7,000 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ विकसित की जाएगी। जिसका उद्देश्य अगले 5 वर्षों में राज्य के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ना है।
lucknow
6:11 PM, Feb 17, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। सरकार ने राज्य के एक्सप्रेसवे और हाईवे नेटवर्क को जोड़ने के लिए बरेली-आगरा-झांसी-ललितपुर कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना लगभग ₹7,000 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ विकसित की जाएगी। जिसका उद्देश्य अगले 5 वर्षों में राज्य के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ना है।
परियोजना की मुख्य बातें
बताया जा रहा है कि,यह कॉरिडोर बरेली को पूर्वांचल, बुंदेलखंड और एनसीआर से सीधे जोड़ेगा। इस पहल के माध्यम से सात प्रमुख एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने की तैयारी है। जिसमें गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस मार्ग को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। यह बरेली की नवाबगंज और बहेड़ी तहसीलों के 68 गांवों से होकर गुजरेगा। गंगा, यमुना और गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को जोड़कर एक एकीकृत ट्रांसपोर्ट ग्रिड बनाया जाएगा।
प्रमुख रूट और प्रभाव
यह लगभग 547 किमी लंबा कॉरिडोर होगा जो कि, बरेली, कासगंज, आगरा और झांसी से होकर ललितपुर तक जाएगा। यह उत्तर प्रदेश के 20 जिलों को कवर करते हुए राज्य का पहला प्रमुख उत्तर-दक्षिण रोड नेटवर्क बनेगाइस कनेक्टिविटी से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और पूर्वांचल से हरियाणा (पानीपत) तक का सफर काफी कम समय में पूरा हो सकेगा।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर