पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया मस्जिद के बाहर आत्मघाती हमला, 31 की लोगों मौत, 169 घायल
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है और 169 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि,यह धमाका इस्लामाबाद के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित तरलाई इलाके की खदीजतुल कुबरा मस्जिद-सह-इमामबाड़ा में हुआ।
pakistan
5:21 PM, Feb 6, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है और 169 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि,यह धमाका इस्लामाबाद के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित तरलाई इलाके की खदीजतुल कुबरा मस्जिद-सह-इमामबाड़ा में हुआ।
हमले का विवरण
पुलिस के अनुसार, हमलावर ने मस्जिद के प्रवेश द्वार पर खुद को तब उड़ा लिया जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने से रोका।जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि, मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
वर्तमान स्थिति और जांच
अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन शुरुआती जांच में हमलावर के तार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या 'फिटना अल ख्वारजी' से जुड़े होने का संदेह जताया गया है।इस्लामाबाद में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। यह हमला उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव की पाकिस्तान यात्रा के दौरान हुआ है। जिसको लेकर पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर