पिता के सिर पर मारी गोली, आरी से किए टुकड़े, आशियाना हत्याकांड में नीले ड्रम का बरसा कहर
लखनऊ के आशियाना में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। एक बार फिर नीले ड्रम का कहर दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि, पिता ने इकलौते बेटे पर नीट की तैयारी का दबाव बनाया तो बेटे ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मार कर हत्या कर दि है। जिसके बाद शव के टुकड़े कर घर के अंदर ही नीले ड्रम में छुपा दिया और खुद ही पिता के गुमसुदा होने की स्थानीय थाना पर रिर्पोट दर्ज करा दी।
lucknow
1:00 PM, Feb 24, 2026
Share:


photo by google
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के आशियाना में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। एक बार फिर नीले ड्रम का कहर दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि, पिता ने इकलौते बेटे पर नीट की तैयारी का दबाव बनाया तो बेटे ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मार कर हत्या कर दि है। जिसके बाद शव के टुकड़े कर घर के अंदर ही नीले ड्रम में छुपा दिया और खुद ही पिता के गुमसुदा होने की स्थानीय थाना पर रिर्पोट दर्ज करा दी।
आरी से धड़ किया अलग
नवाबों का शहर लखनऊ के पॉश इलाके में इस वक्त मौत का कहर छाया हुआ है। एक 21 वर्षीय बेटे अक्षत ने अपने पिता मशहूर पैथोलॉली व शराब कारोबारी मानवेंन्द्र सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। जिसके बाद अपराध छिपाने के लिए अक्षत ने आरी से लाश के कई टकड़े किए और धड़ को नीले ड्रम में छिपा दिया। अपने ही पिता को इतनी बेरहमी से मार दिया। इस घाटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि, अपने ही बेटे ने परिवार की खुशियां छिन ली है। परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुराहाल हुआ है।
पिता के सिर पर मारी गोली
यह घटना 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे हुई थी। आशियाना के सेक्टर-एल स्थित मकान नंबर 91 में मानवेंद्र सिंह अपने बेटे अक्षत पर नीट परीक्षा की तैयारी करने और पढ़ाई पर ध्यान देने का दबाव बना रहे थे। हालाकि अक्षत पहले भी दो बार परीक्षा दे चुका था, लेकिन सफल नहीं हुआ था। बाप-बेटे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मानवेंद्र ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी राइफल अक्षत के सिर पर तान दी। तभी अक्षत ने राइफल छीनी और सीधे पिता के सिर में गोली उतार दी। वही मौके पर ही मानवेंद्र की मौत हो गई।
घर का नजारा देख पुलिस भी हैरान
घटना को अंजाम देने के बाद बेटे ने क्षेत्रिय थाना पर पिता के गुमसुदा होने की रिर्पोट दर्ज करावई। रिर्पोट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच करने पर अक्षत शक के दायरे में नजर आया। तभी पुलिस ने अक्षत से कड़ी पूछताछ की और पूरे घर की तालाशी ली गई। मौके पर पहुंची पुलिस घर के अंदर का नजारा देखकर हैरान हो गई। इस पूरी घटना से पुलिस के भी रोंगटे खटे हो गए। हालाकि अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में
@anushka
reporter