ANTF यूनिट प्रयागराज :अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार
एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, तस्कर के पास से 315.45 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 64 लख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, दो जिपर थैली, एक स्कूटी व 2,260 रुपए नगद बरामद किया गया है।
prayagraj
1:53 PM, Feb 24, 2026
Share:


अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, तस्कर के पास से 315.45 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 64 लख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, दो जिपर थैली, एक स्कूटी व 2,260 रुपए नगद बरामद किया गया है।
पूछताछ में सामने आयी सच्चाई
तस्कर से पूछताछ करने पर बताया जा रहा है कि, वह एक व्यक्ति जो की प्रयागराज का रहने वाला है उससे यह अवैध मादक पदार्थ हेरोइन लेकर आया है और इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग इलाकों में रमन का पुरवा, धूमनगंज आदि स्थानों में बेच देता है बेचने पर जो मुनाफा होता है उसे आपस में बांट लेते हैं और अपनी निजी जरूरत को पूरा करते हैं।
तस्कर की हुई पहचान
तस्कर की पहचान संदीप कुमार निवासी 53/52 गुलाम सारी धूमनगनगंज नगर कमि0 प्रयागराज के रूप में हुई है जिसको 23 फरवरी सप्लाई डिपो के आगे कहार गल्ला थाना कैंट कमिश्नर रेट प्रयागराज गिरफ्तार किया गया है। तस्कर के पकड़े जाने के बाद इस अवैध काम में अन्य लोगो की जांच की जा रही है और तस्कर पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी वह बरामदगी करने वाली टीम
बताया जा रहा है कि, गिरफ्तारी वह बरामदगी करने वाली टीम में सत्येंद्र प्रधान, मनीष कुमार,सत्येश राय, राजेश कुमार, आशीष यादव, नीरज पांडे,शामिल है। इसके अलावा,सहयोगी टीम में हरिमोहन लिटोरिया,कमलेश गोंडा,जितेंद्र कुमार शामिल है। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से तस्कर को पकड़ लिया है। इन दिनों अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का कारोबार बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने भी अपने हाथों को लंबा कर लिया है और आए दिन तस्करों दबोचने में लगी हुई है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर